नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर अगले आदेश तक रोक लगाए हुए अश्लील टिप्पणी के लिए रणवीर इलाहाबादिया को जमकर फटकारा है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर कहा कि ऐसा लगता है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी पड़ी है। इसके साथ ही कोर्ट ने रणबीर इलाहाबादिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें राहत भी दी।
इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे रणबीर इलाहाबादिया अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। रणबीर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अश्लील टिप्पणी के लिए रणबीर को फटकारा और कहा कि इनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए। अदालत की अनुमति के बगैर ये देश से बाहर नहीं जा सकते। इसके साथ ही कोर्ट ने अगले आदेश तक इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया।
रणबीर इलाहाबादिया को फटकार के साथ उन्हें राहत भी दी। उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आदेश दिया कि वे पुलिस की जांच में सहयोग करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह बंदिश भी लगाई कि रणबीर इलाहाबादिया जांच के दौरान थाने के अंदर अपने साथ वकील नहीं ले जा सकेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026