आगरा: साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करके लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को नशे के पदार्थ की तस्करी में फंसाने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट किया था और बाद में उससे 2.80 लाख रुपये ठग लिए थे।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने सोमवार को मीडिया को जानकारी दी कि पकड़े गए शातिरों के नाम आरिफ खान और दिव्यांश गहलौत हैं। साइबर पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी कार, दो मोबाइल, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। इसके साथ ही इनके पास से ठगी की रकम में से 80 हजार रुपये भी बरामद किए गए। साइबर थाना पुलिस ने आरिफ खान और दिव्यांश गहलोत को राजस्थान के कोटा जिले से गिरफ्तार किया।
शातिरों ने पुलिस को बताया वे कंबोडिया और वियतनाम में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। लोगों पर सीबीआई, ईडी, पुलिस आदि बनकर वीडियो कॉल करते थे और फिर डिजिटल अरेस्ट कर इनसे ठगी कर लेते थे। पीड़ितों से भिन्न-भिन्न बैंक खातों में धनराशि को यूपीआई, आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित करा लिया जाता था।
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026