आगरा: ट्रांस यमुना में मंडी समिति के निकट सुबह टहलने निकले एक युवक की ट्रक चपेट में आकर मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के सामने युवक डिप्स मार रहा था। उसी दौरान चालक ने ट्रक को अचानक से बैंक कर दिया। ट्रक का पहिया चढ़ने से युवक की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि नवीन गल्ला मंडी समिति परिसर में हर दिन सैकड़ों लोग टहलने आते हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे मृत युवक भी मंडी समिति में आ रहा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संत शिरोमणि गुरु रविदास 650वीं जयंती: आगरा में समरसता महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र रहे मुख्य अतिथि - September 30, 2026
- हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प - September 30, 2026
- संत प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी: FSL जांच के लिए भेजे गए ब्लड सैंपल, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल - September 30, 2026