नई दिल्ली। दिल्ली के विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बुरी तरह हुई हार पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिमाग में शराब घुस गई थी। केजरीवाल सत्ता में आने के बाद पैसे और शराब के चक्कर में फंस गए।
दिल्ली के विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बुरी तरह हार रही है। आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव हार चुके हैं।
आप की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे, जो कि अरविंद केजरीवाल के गुरु भी माने जाते हैं, ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लम्बे समय तक मेरे साथ रहा। शुरु में अरविंद केजरीवाल मेरी बात सुनता था, लेकिन बाद में सुनना बंद कर दिया। मैं राजनीतिक पार्टी बनाने के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने बनाई। सरकार में आने के बाद अरविंद केजरीवाल के दिमाग में शराब घुस गई। दिल्ली में शराब की दुकानों की संख्या बहुत बढ़ा दी।
अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जब मेरी बात सुनना बंद कर दिया था तो मैं भी उनको कोई सलाह नहीं दे रहा था।
- आगरा राज मर्डर केस: अब ‘डिजिटल स्ट्राइक’ की तैयारी, आलोक और मोनू यादव गैंग के सोशल मीडिया फॉलोअर्स रडार पर - March 23, 2026
- यूपी के चंदौली में तैनात SDM पति-पत्नी के बीच हाई-प्रोफाइल ड्रामा, ससुर ने दामाद SDM पर दर्ज कराई सनसनीखेज FIR - March 23, 2026
- योगी कैबिनेट के 37 बड़े फैसले: गेहूं पर बढ़ी MSP, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी; जानें योगी सरकार के मास्टर प्लान की 10 बड़ी बातें - March 23, 2026