मुंबई, फरवरी, 2025: इस फरवरी, एंड पिक्चर्स लेकर आ रहा है एक दिल छू लेने वाली कहानी, जो जज़्बातों के साथ-साथ मुश्किल फैसले और ज़िंदगी को दूसरा मौका देने की दास्तान पर केन्द्रित है। देखिए ‘औरों में कहां दम था’ का चैनल प्रीमियर, शुक्रवार, 7 फरवरी को सुबह 11 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर। हमेशा दमदार कहानियां पेश करने के लिए मशहूर, एंड पिक्चर्स इस रोमांटिक थ्रिलर के जरिए दिखाएगा कि कैसे प्यार और कुर्बानी किसी की तकदीर बदल सकते हैं।
अजय देवगन और तब्बू की दमदार अदाकारी से सजी इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर और जिम्मी शेरगिल जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। सभी ने अपने किरदारों में जान डाल दी है, जिससे यह कहानी और भी असरदार बन गई है।
‘बेबी’, ‘स्पेशल 26’ और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी शानदार फिल्मों के डायरेक्टर नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में कृष्णा नाम के एक शख्स की कहानी है, जो अपने अतीत की परछाइयों में उलझा हुआ है, जबकि वसुधा ही उसकी मुक्ति की चाबी बनती है। गहरे जज़्बातों और मुश्किल फैसलों के बीच, यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और सच्चाई की तलाश को शानदार ढंग से दिखाती है।
अजय देवगन ने कहा, “इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो मुझे सिनेमा में पसंद है- गहराई, जज़्बात और असली किरदार। कृष्णा का सफर उसके हालात, प्यार और जुदाई के रास्ते पर चलता है, और उसकी कहानी हिम्मत और मुक्ति की है। ‘औरों में कहां दम था’ से हर वह इंसान खुद को जुड़ा हुआ पाएगा, जिसने कभी ज़िंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी हो। मुझे खुशी है कि एंड पिक्चर्स इसे दोबारा दर्शकों के सामने पेश कर रहा है, ताकि वे इसे अपने अंदाज़ में महसूस कर सकें।”
तब्बू कहती हैं, “अजय और मैंने कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन यह फिल्म कुछ खास है। नीरज के निर्देशन ने हम सभी को अपने किरदारों को और गहराई से जीने का मौका दिया। वसुधा एक सशक्त महिला है, फिर भी वह जज़्बातों से ही अपने फैसले लेती है। इस फिल्म की कहानी आपको लंबे समय तक याद रहेगी। मुझे खुशी है कि एंड पिक्चर्स इसे दर्शकों तक पहुंचा रहा है, ताकि और लोग भी इसकी गहराई और जज़्बातों को महसूस कर सकें।”
तो आप भी इस दमदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए! देखिए ‘औरों में कहां दम था’ का चैनल प्रीमियर, शुक्रवार, 7 फरवरी को सुबह 11 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर!
-up18News
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026