लखनऊ: राज्य सरकार ने खजाना भरने के लिए प्रदेश की आबकारी नीति में फिर बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के लिए नवीनीकरण की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करते हुए नए आवंटन अब हर जिले में ई-लाटरी से किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपोजिट शॉप की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। समूह में मिलकर लोग शराब बेचने के लिए कंपोजिट शॉप ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में बजट सत्र 18 फरवरी से बुलाने पर सहमति बनी है और बताया जा रहा है कि 19 को बजट पेश किया जा सकता है। पहले दुकानों का कोटा उठाने की शर्तों के साथ नवीनीकरण कर दिया जाता था। बैठक में आबकारी नीति वर्ष 2025-26 को मंजूरी दी गई है।
राज्य सरकार हर साल आबकारी नीति का निर्धारण करती है। वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी नीति में बदलाव कर दिया है। नई नीति के मुताबिक दुकानों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा, उसके स्थान पर ई-लाटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
हर जिले में ई-लाटरी की जाएगी। एक आवेदक को एक ही दुकान दी जाएगी। पूरे प्रदेश में एक व्यक्ति को दो से ज्यादा दुकानें नहीं दी जाएंगी। ई-लाटरी के लिए कोई निजी एजेंसी हायर नहीं की जाएगी। यह काम हर जिले में एनआईसी के जरिये किया जाएगा। आवेदन के समय जमा फीस नान-रिफंडेबल होगी।
-साभार सहित
- अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन: समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल बने ‘अग्रवंश भामाशाह’, 101 अग्रवंशी हुए सम्मानित - October 13, 2026
- ’तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है…’: आप सांसद संजय सिंह के तंज भरे गीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गरमाई सियासत - October 13, 2026
- जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान से पूछताछ करने रामपुर जेल पहुंची ईडी, कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल - October 13, 2026