आगरा: पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कई बार अजब मामले सामने आते रहे हैं। इस बार एक मामले में पति द्वारा पत्नी के लिए ऊंची हील वाली सैंडल न लाना तलाक तक पहुंच गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पत्नी अपने पति से ऊंची हील वाली सैंडल की मांग कर रही थी, पति ने एक बार दिला भी दी लेकिन दो दिन में वह उससे गिर गई और सैंडल टूट गई। इसके बाद पत्नी दोबारा ऊंची हील वाली सैंडल मांग रही थी और पति ने मना कर दिया था। पति का आरोप है कि मना करने पर पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और झगड़ा किया। फिर भी बात नहीं बनी तो पत्नी मामले को लेकर पुलिस तक चली गई और रिश्ता खत्म करने के लिए कहने लगी।
पुलिस ने यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। इस संबंध में काउंसलर का कहना है कि युवक-युवती की शादी वर्ष 2024 में ही हुई थी। युवती को बचपन से ही ऊंची हील की सैंडल पहनने का शौक है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। काउंसलिंग के बाद दोनों को समझाकर राजीनामा करवा दिया गया।
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026