आगरा:- नगर निगम की मनमानी और अधिकारियों के अपने ऑफीस पर न बैठने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बहुजन समाज पार्टी के सभी पार्षद सोमवार सुबह नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
बसपा पार्षदों के आरोप है कि नगर आयुक्त से लेकर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उनकी कोई सुनवाई नही की जा रही है। पार्षदों के फ़ोन तक नही निगम के अधिकारियों से लेकर नगर आयुक्त नही उठाते हैं और न ही नगर निगम के अपने ऑफिस में समय से बैठते हैं। इसके अलावा शहर में बनाई गई वेंडिंग जोन कमेटी द्वारा जमकर घपलेबाजी भी हो रही है। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नही की जाती। पीओ डूडा अधिकारी भी अपने ऑफिस में नही बैठ रहे हैं।
नगर आयुक्त से लेकर निगम अधिकारियों के इस व्यवहार से त्रस्त होकर सोमवार सुबह बसपा के सभी पार्षदों ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आवास के बाहर बैठकर अपना रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की जा रही है। पार्षदों के यह भी आरोप है की उनके क्षेत्र में विकास के नाम पर लंबे समय से टहलाया जा रहा है। क्षेत्रो ने सड़को, नालियों, पार्कों के काम अधूरे पड़े हुए हैं। कई बार लिखित में लेटर देने के बावजूद कामो को लेकर कोई सुनवाई नहीं कि जा रही है।
‘नगर निगम अधिकारी होश में आओ, पार्षदों के फ़ोन उठाओ’ ‘बाबा साहेब अमर रहे, बसपा पार्टी जिंदाबाद’ के नारों के साथ पार्टी के सभी पार्षद नगर आयुक्त और निगम के अधिकारियों के खिलाफ सुबह से जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026