आगरा। एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव के नेतृत्व में खनन विभाग और राजस्व विभाग टीम ने संयुक्त रूप से खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने बिना वैध प्रपत्र के परिवहन कर रहे खनन माफियाओं के पांच डंपर ट्रकों को सीज कर दिया है। ये ट्रक खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए हैं।
शासन के निर्देशानुसार एसडीएम ने खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है, जिसका मकसद अवैध खनन पर अंकुश लगाना है। आज की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव ने बताया कि अवैध खनन के शासन के निर्देश पर टास्क बनाया गया है। खनन और राजस्व विभाग की कई टीमें सैंया, तेहरा, इरादतनगर, कागारौल, सरैंधी, जगनेर आदि क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग कर रही हैं। विगत दिवस चेकिंग में पांच डंपरों को पकड़कर सीज किया गया। इनके ड्राइवरों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
आगरा से चोरी बाइक फतेहाबाद में मिली
फतेहाबाद। स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह बाइक सात माह पूर्व आगरा के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी थाना फतेहाबाद के रेलवे अंडरपास से हुई है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित, जमानत मंजूर - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026