महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देशभर से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से लोग प्रय़ागराज की संगम नगरी में पहुंचकर महाकुंभ में अमृत स्नान में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती अपने शरीर पर टॉवेल लपेट कर रील बनवाती नजर आ रही है। जिसे देख लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है।
एक लड़की ने महाकुंभ से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गंगा में डुबकी लगाने से पहले सिर्फ टॉवल लपेटे नजर आ रही है। हजारों की भीड़ में लड़की एक पतली टॉवल लपेट कर पहले तो कुंभ में घूमकर वीडियो बनवाती है। उसके बाद ही वह स्नान करती है।
वीडियो के शेयर करने के साथ ही लड़की कैप्शन में लिखती है- प्रयागराज महाकुंभ मेला। लड़की के वीडियो को देख लोग गुस्से से लाल हो गए है। जहां अभी तक देखा गया कि करोड़ों लोगों ने कुंभ नहाया देश के श्रद्धालु हों या विदेशी सभी ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर गंगा में प्रवेश किया, लेकिन लड़की का इस तरह का वीडियो बनाना और गंगा में स्नान करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। पहले तो लोगों ने जमकर लड़की को खरी खोटी सुनाई, लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बाद लड़की ने इस वीडियो में कमेंट सेक्शन बंद कर लिया है।
-साभार सहित
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026