दिसंबर के बाद जनवरी का महीना अब बीतने को है, लेकिन इस बार वैसी ठंड देखने को नहीं मिली है। इस बीच फरवरी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में आज से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना है, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश के आसार हैं। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाने की आशंका है।
अरुणाचल प्रदेश और असम में बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
साभार सहित
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026