आगरा। सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ महीने भर से ज्यादा समय से अनशन कर रहे किसान नेता श्याम सिंह चाहर को आज उस समय एक सफलता मिली जब सुरक्षा ग्रामीण आवासीय समिति के निवर्तमान सचिव केपी यादव पर धारा 420 में थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
सहकारिता विभाग के बरौली अहीर में तैनात एडीसीओ अरविंद चौहान द्वारा द्वारा यह रिपोर्ट लिखाई गई है। समिति द्वारा फर्जी तरीके से ऑडिट कराने पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर द्वारा जिन मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, उनमें एक इस समिति का भी था। चाहर ने समिति के सचिव के साथ ही अध्यक्ष प्रदीप यादव पर भी मुकदमा लिखाने की मांग की थी, जो अभी पूरी नहीं हुई है।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर का अनशन अभी जारी है। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि कल बुधवार से किसान नेता श्याम सिंह चाहर की 85 वर्षीय वृद्ध मां मुक्ता देवी सहित 11 वृद्ध महिला व पुरुष किसान विकास भवन पर सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि अन्य मांगों के पूरे हुए बिना आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सीडीओ ऑफिस पर धरने में चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, छीतरिया, रामू चौधरी, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, विशम्बर सिंह, विनोद फौजदार, लाखन सिंह, महेश फौजदार, दाता राम लोधी, जितेंद्र तोमर, हाकिम सिंह, बांकेलाल रामप्रकाश चाहर, विश्मवर सिंह चाहर, राम सिंह चाहर, मुकेश शर्मा, बबलू कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026