आगरा। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कभी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान नही दिया गया। यहां तक कि कांग्रेस की पहली सरकार में बनाए गए 14 मंत्रियों में भी बाबा साहेब का नाम नहीं था। बाद में विरोध होने पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल सूरसदन प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आयोजित संविधान गौरव गोष्टी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के सपनो को साकार किया और समाज के उपेक्षित और आखिरी पायदान पर खड़े वर्ग को मुख्य धारा में लाकर सम्मान दिया है।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रति कृत्यगता ज्ञापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। पीएम मोदी ने संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया।
इस कार्यक्रम में यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, बाबा साहब अम्बेडकर और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों को पटका और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश,विधायक धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॊ. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह आदि मौजूद रहे। भानु महाजन, अशोक पिप्पल, महेश शर्मा, राहुल सागर, राजकुमार गुप्ता, रोहित कत्याल, संजय अरोरा, अनिल सारस्वत, बॉबी लाले आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। यादवेंद्र शर्मा, नवीन गौतम, सोनू कक्कड़, गौरव शर्मा, रश्मि धाकड़, शेलु पंडित आदि भी उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भाजपा सरकार असंवेदनशील और अहंकार में चूर… अखिलेश यादव की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की भावुक अपील - July 14, 2026
- देश के 18 राज्यों में मानसून का ‘रेड अलर्ट’: यूपी-बिहार में अगले 72 घंटे भारी, जानें अपने क्षेत्र का हाल - July 14, 2026
- श्री जगन्नाथ महाराज के ‘नवयौवन’ दर्शन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेलनगंज मंदिर में भव्य नयन उत्सव - July 14, 2026