आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए
मण्डलीय कार्यकारिणी की समीक्षा करने की जिम्मेदारी मिली
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का प्रांतीय द्विवार्षिक निर्वाचन मिर्जापुर में संपन्न हुआ। इस वार्षिक निर्वाचन में आगरा के डॉ. भोज कुमार शर्मा को पुनः प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया। उन्हें आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रभारी बनाया गया है, जिसमें 12 जनपद आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज शामिल हैं। इन जनपदों की कार्यकारिणी की पुनः समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई। मण्डलीय पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की समीक्षा करने की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. भोज कुमार शर्मा अहमदिया हनीफिया इंटर कालेज आगरा में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। उन्होंने शिक्षक राजनीति में वर्ष 2009 में प्रवेश किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वर्ष 2010 तक कार्य किया। वर्ष 2011 में जिला संयोजक चुने गए। वर्ष 2013 में संगठन की कमान उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में संभाली।
वर्ष 2013 में जिले की कमान संभालते ही उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के दर्द को समझते हुए मानदेय दिलाने के लिए मूल्यांकन बहिष्कार किया।
खुद एक पेंशनविहीन शिक्षक होने के नाते पेंशन बहाली को उन्होंने आंदोलनों की शुरुआत की। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान, धरना- प्रदर्शन एवं ज्ञापनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए।
वर्ष 2016 में प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उनको आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी बनाया। वर्ष 2017 में उन्हें प्रदेश संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री बनाकर आगरा का सम्मान बढ़ाया। वर्ष 2019 में प्रदेश संगठन के द्वारा उन्हें आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया गया।
वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा वर्ष 2015 में उन्हें वित्तविहीन हितैषी परिवार से सम्मानित भी किया गया। नई सरकार द्वारा वर्ष 2017 में जब वित्तविहीन शिक्षकों को मिलने वाला विशेष प्रोत्साहन भत्ता समाप्त किया तब भी उन्होंने मूल्यांकन बहिष्कार कर वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति अपनी संवेदना जताई।
कोविड-19 काल में भी उन्होंने सरकार से निरंतर वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने के लिए आवाज उठाई।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए वे लगातार अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं ।
वर्ष 2022 में उन्हें प्रथम बार प्रदेश कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया था।
डॉ. भोज कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, मंडलीय मंत्री शिव ज्योति, जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रानी शर्मा, जिला मंत्री डॉ भीष्म पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चूड़ामणि सिंह, आशीष पांडे, रामनरेश शर्मा, हरिकिशन शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, अरुण कुमार गौतम, एस. सैमसन, रामवीर सिंह प्रथम, डॉ. परविंदर कौर भाटिया, सल्तनत फिरोज, चंचल बंसल, गीता शर्मा, पार्वती चौरसिया, श्वेता कुलश्रेष्ठ, हरीश चौरसिया, मनोज क्रिस, नीरज मैसी, सुनील मैसी आदि शिक्षक नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
अगर आप मोटापा और उससे जनित समस्याओं जैसे मधुमेह, घुटनों की समस्या, बीपी, थॉयराइड, माइग्रेन, दर्द, सूजन आदि से ग्रसित हैं तो लाइफ स्टाइल व खान-पान बदलकर स्वस्थ हो सकते हैं।
अभी कॉल करें
डॉ. भानु प्रताप सिंह
9412652233
8279625939
- रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया, 278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया - September 29, 2025
- Agra News: गोस्वामी समाज सेवा समिति ने नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का किया आयोजन, गरबा और भक्ति गीतों झूमे श्रद्धालु - September 28, 2025
- स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा, फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ का निर्देशन - September 28, 2025