आगरा: कमिश्नरेट पुलिस को गुरुवार को दोहरी सफलता मिली, हरिपर्वत पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया तो एसटीएफ ने भी रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग को दबोच लिया।
एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आगरा और आसपास के जिलों में रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय है। गैंग के वर्तमान में सादाबाद में सक्रिय होने की सूचना मिली। एसटीएफ ने सादाबाद पुलिस को लेकर गैंग के सरगना देवेंद्र उर्फ नेहना गौतम, अर्जुन गौतम निवासीगण हाथरस, मनीष उर्फ मानेश निवासी बरहन आगरा व दीपक निवासी हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकली नोट भी बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला कि यह लोग नकली नोटों को दिखाकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। एक संदूक में नीचे कूड़ा- करकट भरकर उसके ऊपर रंगीन फोटोस्टेट वाले नकली नोट रखते थे और फिर कुछ असली नोट रख देते थे। इन नोटों को दिखाकर लोगों से रुपये ले लेते थे। जब लोग अपनी रकम वापस मांगते तो धमकाकर भगा देते थे।
पुलिस के अनुसार, इनके पास से डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट, ठगी के दो लाख रुपये, एक कार बरामद हुई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गैंग अभी तक करीब साठ लोगों से ठगी कर चुका है। देवेंद्र और अर्जुन पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- “अखिलेश यादव की वजह से जेल में हैं आजम खान”: योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान - November 17, 2026
- शून्य डिग्री तापमान और जमा देने वाला बर्फीला पानी: फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए सलमान खान ने दिखाया गजब का जुनून - November 17, 2026
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026