लखनऊ। यूपी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से HMPV को लेकर लगातार दिखाई जा सख्ती और सक्रियता के बावजूद उत्तर प्रदेश में गुरुवार को HMPV वायरस का पहला केस मिला। लखनऊ की एक 60 साल की महिला HMPV वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की HMPV से पॉजिटिव रिपोर्ट लखनऊ के चरक हॉस्पिटल की है। महिला को बुखार था और सांस फूल रही थी, जिसके बाद उसे पहले लखनऊ के KGMU में दिखाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राइमरी इलाज के बाद महिला को बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के राजेंद्रनगर की रहने वाली करीब 60 वर्षीय महिला ऊषा शर्मा को बुखार और खांसी आने के साथ साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। महिला ने लखनऊ के चरक अस्पताल में दिखाया, जहां से प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को HMPV का पॉजिटिव बताकर KGMU भेज दिया और फिर महिला को बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलरामपुर अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया है।
CMS बोले – प्राइवेट अस्पताल की रिपोर्ट नहीं है मान्य, दोबारा जांच के लिए भेजे गए सैम्पल
इस मामले पर लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पताल की रिपोर्ट मान्य नहीं है। महिला को प्राथमिकता पर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और साथ ही उसके सैम्पल लेकर दोबारा से जांच के लिए KGMU भेजे गए हैं। 48 घंटे बाद रिपोर्ट आएगी, जिससे ही तय होगा कि वह HMPV से संक्रमित है या नहीं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026