आगरा:- थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स इंटर कॉलेज की नौवीं की छात्रा शनिवार से लापता है। छात्रा की बहन ने हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
छात्रा मूलतः फिरोजाबाद की निवासी है। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि वे एमएम गेट इलाके में किराए पर रहते हैं। वह एसएन मेडिकल कॉलेज से डीएमएलटी का कोर्स कर रही है। उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन शनिवार को स्कूल के लिए घर से निकली थी।
छुट्टी के बाद वापस लौटकर नहीं आई। हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश कर चुकी है मगर कोई सुराग नहीं मिला। उसकी बहन किसी मुसीबत में नहीं फंस जाए यह चिंता उसे सता रही है। पुलिस ने मुकदमे के बाद छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस उसके स्कूल जाएगी। पता करेगी कि वह शनिवार को स्कूल आई थी या नहीं। आई थी तो सहेलियों से उसकी क्या बातचीत हुई थी। किसी से कुछ कहा तो नहीं था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के रकाबगंज में पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप; शव सड़क पर रखकर लगाया जाम - October 17, 2026
- आगरा के कालिंदी विहार में तेज रफ्तार डीसीएम का कहर: सड़क किनारे पैदल जा रही चार युवतियों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत - October 17, 2026
- आगरा के ओल्ड ईदगाह जैन मंदिर में गूंजे जिन सहस्रनाम के मंत्र, पांच दिवसीय महामंडल विधान के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - October 17, 2026