आगरा। युवा शक्ति संगठन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय युवा दिसव के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2025 को आयोजित होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन ने आमंत्रण यात्रा शुरू की है। आमंत्रण यात्रा कुंआ खेरा स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के स्मृति स्थल से शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता और शहीद राधेश्याम यादव की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण के साथ हुई, इस मौके पर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता एवं राधेश्याम यादव के परिजन भी मौजूद रहे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया ने हरीझंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया । आमंत्रण यात्रा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम भरत के नेतृत्व में सिकंदरा स्थित दोहतरा पहुंची जहां राष्ट्रीय महासचिव शेरू राजपूत और प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गौर के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के सैकड़ों कार्यकताओं ने बाइक रैली निकाल कर युवाओं को आमंत्रित किया ।
इस अवसर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि यह पहला राष्ट्रीय अधिवेशन है जो आगरा स्थित कलाल खेरिया में होने जा रहा है, जिसमें 9 जिलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी ने बताया कि संगठन युवाओं को शैक्षिक आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक दिशा देने का कार्य कर रहा है। प्रथम अधिवेशन को युवा संगम नाम दिया गया है। इस अधिवेशन में शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर अजब सिंह ठाकुर, संतोष राजपूत,जितेंद्र राजपूत, शिवानी पाठक, गुंजन दीक्षित,रवि शर्मा , अजय तोमर, भूरा फौजी,शुभम अग्रवाल,राहुल त्यागी, रमाकांत शर्मा,जसवंत मास्साब, बंटी, दशरथ ,तुलसी राम,सतीश आदि सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026