चंदौली से गाजीपुर आए प्रेमी ने प्रेमिका से मुलाकात न होने पर क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला ने मिलने से इंकार कर दिया था। वह रात भर उसके दरवाजे पर उसका इंतजार करता रहा। इधर, मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि महिला ने किशोर को बुलाकर कुछ लोगों की मदद से उसे जहर खिला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंदौली जनपद के थाना केदरवा अंतर्गत ककरेत गांव निवासी आशुतोष राय (15) का दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों के प्रेम की जानकारी दोनों के परिवारवालों की थी। मामले को लेकर पंचायत भी हो चुकी थी।
नव वर्ष पर महिला से मिलने के लिए किशोर उसके घर पहुंच गया, लेकिन महिला ने उससे मिलने से इंकार कर दिया। किशोर पूरी रात महिला के दरवाजे पर इंतजार में खड़ा रहा और सुबह होने पर उसने जहर खा लिया।
किशोर के चाचा सतीश राय ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि महिला ने खुद आशुतोष को बुलाया और कुछ लोगों के सहयोग से उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया। हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मोके पर पहुंची ने पुलिस किशोर को अचेतावस्था में जमानिया सदर अस्पताल ले गई।
वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीती रात उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किशोर ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा: पद्मावती पुरवाल समाज के परिचय सम्मेलन में दिखा अद्भुत उत्साह, देशभर से जुटे सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवती - June 21, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: दिगम्बर जैन परिषद के महोत्सव में गूंजा ‘गणधर वलय विधान’, धर्ममयी हुआ वातावरण - June 21, 2026
- योगमय हुआ ताजमहल का शहर आगरा: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में हजारों ने किया योगाभ्यास - June 21, 2026