आगरा। थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-1 में दहशत फैलाने को युवकों ने तमंचा लहराया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अन्य युवक तमंचा लिए युवक को पकड़कर रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
घटना सोमवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है। हेरिटेज स्कूल के पास स्थित एक कैफ़े के बाहर युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। कुछ देर बाद ही आपसी बहस ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। इसी बीच एक युवक हाथ में तमंचा लेकर आ गया। उसके साथ मौजूद अन्य युवक उसे पकड़कर रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सरेशाम क्षेत्र में तमंचा लहराने से भय का माहौल व्याप्त हो गया। आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर परेशान हो उठे।
जिस जगह यह घटना हुई वहां से चंद कदमों की दूरी पर ट्रांस यमुना पुलिस चौकी भी स्थित है। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से युवकों की पहचान में जुट गई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026