मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी।
बीरेन सिंह ने कहा, ‘ये पूरा साल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 3 मई के बाद से राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए में राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कई ने घर छोड़ दिया। मुझे इस बात का दुख है। मैं माफी मांगता हूं।’
‘लेकिन अब, बीते तीन चार महीने से शांति की दिशा में जो प्रगति हो रही है, मुझे भरोसा है कि 2025 में राज्य में अमन चैन वापस लौटेगा। मैं राज्य के सभी समुदाय से अपील करना चाहता हूं कि अब तक जो हुआ, वो हुआ। आपको पिछली गलतियों को भूलना और माफ करना होगा। हमें शांत और संपन्न मणिपुर की ओर नई जिंदगी शुरू करनी होगी।’
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
मई 2023 से हिंसा जारी
मणिपुर में एक साल से भी ज्यादा वक्त से जारी हिंसा में अब तक करीब 180 लोगों की जान चली गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब मैतेई समुदाय ने एसटी पहचा की मांग की और कुकी समुदाय ने इसका विरोध किया। मणिपुरी की आबादी में करीब 53 फीसदी लोग मैतेई समुदाय से आते है। इनमें से ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि नागा और कुकी की आबादी करीब 40 फीसदी है। ये समुदाय पहाड़ों पर रहता है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026