लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है। साथ ही कहा, किसान विरोधी भाजपा कम-से-कम बच्चों के मुंह से दूध तो न छीने।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा की बड़ी सोच के कामों में गिने जानेवाले ‘काऊ मिल्क प्लांट’ को न खोलकर, भाजपा अपनी नकारात्मक सियासत को दर्शा रही है। इससे हज़ारों दुग्ध किसानों को लाभ मिलेगा और लाखों बच्चों को सही पोषण भी। किसान विरोधी भाजपा कम-से-कम बच्चों के मुँह से दूध तो न छीने। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि, पूर्ण महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं की अग्रिम तैयारी के अभाव में, एक तीर्थयात्री की मृत्यु का समाचार दुखद है। सरकार तैयारी पर निगाह रखे और श्रद्धालुओं का जीवन बचाए, यही विनम्र आग्रह है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में सीएम योगी के दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद: इनर रिंग रोड मुआवजा और कोऑपरेटिव बैंक में गड़बड़ी को लेकर खड़ी की आवाज - June 28, 2026
- गवाही देने की रंजिश में वारदात: आगरा में युवती पर हमले के मामले में पुलिस की जांच तेज, आरोपियों की तलाश जारी - June 28, 2026
- भैंस को बांधने के दौरान हुआ था हादसा: आगरा के पिनाहट में वृद्ध की मौत को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस ने लगाया विराम - June 28, 2026