हजूर महाराज का भंडारा और लाला जी महाराज के जन्म दिवस समारोह में पूरे देश से आए श्रद्धालु
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राधास्वामी मत के आदि केंद्र पीपल मंडी आगरा स्थित हजूरी भवन में 27 दिसंबर, 2024 को परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज का भंडारा और 28 दिसंबर, 2024 को परम पुरुष पूरन धनी लाला जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया। समाध पर विशेष सत्संग हुआ। पूरे देश से हजारों सत्संगी आए। इतनी संख्या हो गई कि ‘तिल रखने की भी जगह नहीं बची’, यह कहावत चरितार्थ हो गई। समाध पर मत्था टेकने वालों की लंबी लाइन लगी रही।

राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर) राधास्वामी लोक में विराजमान हैं लेकिन उनके द्वारा प्रतिपादित सभी कार्य यथावत हो रहे हैं। समाध पर जहां दादाजी महाराज विराजते थे, वह गद्दी रिक्त रहती है। पास में बैठकर ही डॉ. सरन प्रसाद माथुर दादाजी महाराज वाली सभी परंपराएं संपूर्ण कर रहे हैं। दादाजी महाराज की गद्दी पर कौन विराजेगा, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
यहां देखें कुछ तस्वीरें








क्या आपको लगता है कि आप ओवरवेट या अंडरवेट हैं? या फिर आप विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हैं? तो आज से ही अपनी सेहत की चिंता करना शुरू कर दीजिए। मैं इस सफर में आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं।*
आप सिर्फ खानपान में बदलाव करके भी स्वस्थ रह सकते हैं।
यह तो आप जानते ही होंगे कि ओवरवेट कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए समय रहते सही खानपान अपनाना बेहद जरूरी है। ⚖️
*फ्री हेल्थ चेकअप और पौष्टिक नाश्ता*
डॉ. भानु प्रताप सिंह
पत्रकार, लेखक, आगरा
संपर्क करें:
9412652233
8279625939
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026