राजस्थान में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों को कानून का जरा भी खौफ नहीं है। ताजा मामला चित्तौड़गढ़ जिले से सामने आया है, जहां अफीम तस्करों को पकड़ने गई नारकोटिक्स टीम की गाड़ी को ही टक्कर मार दी गई।
इस घटना में टीम ने दो अधिकारी घायल हो गए। वहीं तस्करों ने टीम पर फायरिंग भी कर दी, जिसमें नीचच का एक अधिकारी घायल हो गया। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नीमच के नारकोटिक्स ब्यूरो को सूचना मिली कि गुजरात नंबर प्लेट की एक कार से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ डोडाचूरा बाड़मेर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नारकोटिक्स की टीम एक्टिव हो गई।
उन्होंने चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन नेशनल हाइवे पर स्थित नारायणपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार टोल प्लाजा के पास पहुंची। नारकोटिक्स के अधिकारियों ने कार चालक को रुकने का इशारा किया।
नारकोटिक्स अधिकारियों के रोकने के बाद भी कार चालक ने वाहन को रोका नहीं और टोल प्लाजा पर ही खड़ी नारकोटिक्स विभाग की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद तस्कर फरार हो गया, वहीं वाहन चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। कार की तलाशी में 17 बैग मिले, जिसमें 345 किलो 940 ग्राम डोडाचूरा मिला। इस पूरे मामले की जांच जारी है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: चौधरी संतोष डागोर बने संविदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, आगरा में संगठन को मिली नई मजबूती - June 10, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई फाइनल लिस्ट: जानिए क्या है नया स्टेट वोटर नंबर और चुनाव की अपडेट - June 10, 2026
- ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका: सयानी घोष समेत 20 TMC सांसदों ने छोड़ा साथ, NDA को दिया समर्थन - June 10, 2026