Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 9 अक्टूबर, 2021 को अकोला के चौधरी चरण सिंह महा विद्यालय में हुंकार भरेंगे। वे सड़क मार्ग से आ रहे हैं। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर इस रैली को लेकर दलित समाज में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस अवसर पर रालोद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रशान्त कन्नौजिया द्वारा सहारनपुर से प्रारम्भ न्याय यात्रा का समापन भी सभास्थल पर होगा।
इस सभा के माध्यम से रालोद नेताओं और टिकट के दावेदारों की अग्निपरीक्षा होगी। इस बार टिकट के दावेदारों की लम्बी सूची है। सबने सभा में भीड़ लाने के लिए जोर लगा दिया है। पवन आगरी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कप्तान सिंह चाहर के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार रालोद की सभा हो रही है। इस कारण इन्हें भी परीक्षा से गुजरना है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि जयंत चौधरी सर्व समाज को जोड़ने की अपनी मुहिम को अमली जामा पहनाएंगे। जनसभा सुबह 11.30 बजे शुरू हो जाएगी। श्री आगरी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में जिस ऐलान के साथ वो पीड़ित किसानों के साथ उनके दुख दर्द में शामिल हुए हैं उससे ग्रामीण अंचल और शहरी क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर बेहद उत्साह है और लोग गर्म जोशी से लोग उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर के निर्देशन में 21 सदस्यीय संचालन समिति, अनुशासन समिति, प्रचार समिति, निगरानी समिति और मीडिया सैल का गठन किया गया है। विभिन्न विधानसभाओं के टिकटार्थी रैली में अपने समर्थकों की भीड़ जुटाने के लिए निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं, जिनमें ब्रिजेश चाहर, गोविंद शर्मा, कालीचरण सुमन, महेश कुमार जाटव, रविन्द्र सिंह निमेष, सीमा देवी, मालती चौधरी, गोपाल कुशवाह आदि प्रमुख हैं।

जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर ने कहा है कि सामाजिक न्याय यात्रा के समापन और मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आहूत जनसभा ऐतिहासिक होगी। जनसभा की सफलता के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। गांव गांव प्रचार अभियान चलाया गया है। पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, महेश जाटव, रविंद्र निमेष, सीमा देवी जाटव, खेरागढ़ विधानसभा में गोविंद शर्मा, गोपाल सिंह कुशवाह और यशवंत परमार, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजेश चाहर, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, चौधरी दिलीप सिंह आदि ने जोरदार प्रचार अभियान चलाकर जनसभा के लिए भीड़ जुटाने के प्रयास किए हैं। वाहनों की व्यवस्था निर्माणाधीन स्टेडियम में की गई है
प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, किसान ब्रजप्रान्त अध्यक्ष भूदेव सिंह, जिला संयोजक रामवीर नरवार, महिला ब्रजप्रान्त अध्यक्ष अनीता चाहर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, युवा जिलाध्यक्ष अमित चौधरी, आईटी प्रभारी जीतू चौधरी, पूर्व युवाध्यक्ष संजय फौजदार एवं पूर्व युवाध्यक्ष मयंक खिरवार आदि सभी समितियों के लोग रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026