मुंबई, दिसंबर 2024: ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है एक ऐसी फिल्म, जो साहस, संघर्ष और उम्मीद की अनोखी दास्तान बयां करती है। निर्देशक तरुण सुधीर की बेहतरीन पेशकश ‘काटेरा’, जिसमें सुपरस्टार दर्शन, खूबसूरत आराधना राम, और दमदार विलेन जगपति बाबू अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
ये कहानी है एक साधारण लोहार काटेरा की, जो लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता है। वो अत्याचारी जमींदार देवराय के खिलाफ डटकर खड़ा होता है। काटेरा किसानों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी अत्याचार और न्याय के बीच की लड़ाई दिखाती है। इसमें अन्याय सहने वालों की ताकत और सत्ता के घमंड का संघर्ष है, जो हौसले और पक्के इरादों की मिसाल बन जाता है।
दर्शन का दमदार अभिनय काटेरा के किरदार को दमदार बना देता है, जो उनकी ताकत और संवेदनशीलता दोनों को दिखाता है। वहीं, जगपति बाबू अपने खतरनाक किरदार में हर सीन में रोमांच और तनाव बढ़ा देते हैं। इस फिल्म में आपको देखने को मिलेंगे शानदार डायलॉग्स, जबर्दस्त एक्शन, जज़्बातों का सैलाब और लाजवाब सिनेमैटोग्राफी, जो इसे एक यादगार अनुभव बनाते हैं।
तो जबर्दस्त हौसले और पक्के इरादों की इस शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए। देखिए ‘काटेरा’, शुक्रवार 27 दिसंबर को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026