आगरा। ब्रांडेड सामान खरीदने की होड़ में ग्राहक भारी ठगी का शिकार हो रहे हैं। जो जूता पूरी दुनिया में आगरा से जाता है, वही जूता ब्रांडेड टैग के साथ जब वापस आगरा आता है, तो कीमन दोगुनी हो जाती है। ब्रांड का नाम, बढ़ा देता है दाम। इसके मायने समझें और जागें। राष्ट्रीय ग्राहक दिवस पर ग्राहको को इन शब्दों के साथ जागरुक किया मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने।
बल्केश्वर स्थित अग्रसेन पार्क में आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला आगरा (ब्रज प्रांत) द्वारा राष्ट्रीय ग्राहक दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ग्राहकों को ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। संगोष्ठी में जिलापूर्ति अधिकारी संजीव दुबे ने ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया। उन्हें ठगी से बचाव के तरीके बताए। जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राहक दिवस नहीं, अपितु एक लोकपर्व है। संस्था द्वारा इस पर्व को ग्राहक पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में मनोहरपुर से बल्केश्वर महादेव मंदिर तक 28 दिसंबर को रैली निकाली जाएगी। संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने कहा कि वस्तु खरीदते समय बिल अवश्य लें।
वस्तु की एमआरपी, मेन्युफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। इसके बाद ही सामान की खरीददारी करें। जिला प्रभारी सुमन गोयल ने कहा कि जो भी सामान खरीदें, दुकानदार से उसका बिल जरूर लें। ऐसा करने से आप ठगी का शिकार होने से बच जाएंगे।
अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने कहा कि ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ शिकायत करें। संस्था पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दें। संस्था उस ग्राहक के साथ ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कार्रवाई कराने का काम करेगी।
इस मौके पर द्वितीय आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाया गया। संगोष्ठी में मौजूद लोगों ने महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए संस्था पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक बाबू गुप्ता, जिला सचिव अमित ग्वाला, संगठन मंत्री प्रदीप लूथरा, जिला कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रभारी अंजू दियालानी और डॉ मनिंदर कौर, आशा अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026