आगरा: ताजमहल के दक्षिणी गेट की दीवार का पत्थर टूट कर गिर गया। जिस समय पत्थर टूट कर गिरा, उस समय वहां कोई पर्यटक मौजूद नहीं था। नही तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही दक्षिणी गेट पर मरम्मत का काम हुआ था। ताजमहल के दक्षिणी गेट की दीवार का पत्थर टूट कर गिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। ताजमहल के दक्षिणी गेट की दीवार का एक बड़ा लाल पत्थर टूट कर गिर गया। इसके नीचे से ककइया ईंटे दिखनी लगीं। पत्थर गिरने से मलबा गेट के पास ही फैल गया। पास में ही दक्षिणी गेट लिखा पत्थर लगा हुआ है। इसका वीडियो बनाकर एक स्थानीय निवासी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिस समय पत्थर गिरा, उस समय वहां कोई पर्यटक मौजूद नहीं था। एएसआई अधिकारियों का कहना है कि इसकी मरम्मत करा दी जाएगी। मरम्मत कार्य लगातार चलता भी रहता है। जहां कमी होती है। वहां ठीक करा दिया जाता. बता दें कि कुछ महीने पहले भी गुंबद पर पौधा निकल आया था। इसका फोटो वायरल हुआ था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026
- योगी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात - August 25, 2026