आगरा:- राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर गलत दिशा में चल रही कार की टक्कर ट्रक से हो गई। इसी बात पर कार चालक ने दबंगाई दिखाते हुए ट्रक चालक को जूतों से पीटना शुरू कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ पिटाई का तमाशा देखती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के यमुना नदी के ऊपर बने रामबाग पुल पर एक कार गलत दिशा में आ रही थी। सामने सही दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर कार से हो गई। टक्कर लगने के बाद कार चालक ने ट्रक चालक को बुरी तरह जूतों से पीटना शुरू कर दिया। मौके ओर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी न ट्रक चालक को बचाने की हिम्मत जुटाई और न पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना दी।
बिना किसी गलती के जूतों से पिटाई खाने के बाद चालक रोता हुआ अपनी गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जी सोशल मीडिया और तेजी से वायरल हो रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026