आगरा। मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरों की बाइक फिसलकर गिरने से एक लुटेरा लोगों के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा भाग खड़ा हुआ। पकड़े गए लुटेरे की जनता ने पहले जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामला थाना एत्माददुदौला क्षेत्र का है।मंगलवार रात करीब 9 बजे पीलीखार निवासी साहिल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार लुटेरे आए और उसका फोन छीनकर भागने लगे। इधर मोबाइल छीनकर भागते लुटेरों को पकड़ने के लिए साहिल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ा आगे जाकर लुटेरों की बाइक स्लिप हो गई। बाइक के गिरते ही उस पर पीछे बैठा युवक भाग निकला, मगर लोगों ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया।
लोगों ने पकड़े लुटेरे की जमकर पिटाई कर दी। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। उसने अपना नाम सुदामा निवासी गौतम नगर बताया। आरोपी सुदामा ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्ते के मामा अमर सिंह के साथ मोबाइल लूटने निकला था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026