आगरा: केंद्रीय राज्य मंत्री और जिले के सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिला।
इस दौरान बघेल ने यमुना नदी में कैलाश मंदिर से लेकर नगला पैमा तक डीसिल्टिंग कराने एवं यमुना की गहराई और बढ़ाने के लिए मंत्री को पत्र सौंपा। उन्होंने सुझाव दिया कि कैलाश मंदिर से रामबाग होते हुए एत्मादुददौला होते हुए चीनी का रोज़ा 11 सीढ़ी आगरा फोर्ट होते हुए ताजमहल तक क्रूज चलाया जाए।
केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही विशेषज्ञों की टीम आगरा भेजेंगे, जो प्रो. बघेल के साथ जाकर निरीक्षण करेगी और हरसंभव वादा करते हैं कि आगरा में क्रूज़ चले।
बघेल ने कहा कि आगरा में प्रतिदिन पचास हजार से अधिक यात्री आते हैं जिसमें से तक़रीबन दस हज़ार यात्री विदेशी होते हैं, जब आगरा में यमुना नदी के दोनों घाट विकसित हो जाएंगे, क्रूज़ चलेगा क्रूज़ पर पार्टियां होंगी तो आगरा की जी डी पी में बढ़ोतरी होगी। आगरा में टूरिस्ट जब रात को रुकेगा तो रिक्शेवाले से लेकर फ़ाइव स्टार के होटल वाले तक रेहड़ीवालों से पान वाले से लेकर बड़े बड़े शोरूम सबका फ़ायदा होगा।
प्रतिनिधि मंडल में पूरण डावर, के सी जैन, राजीव गुप्ता, नीतेश गुप्ता, विजय गुप्ता, दिगंबर सिंह धाकरे, दिनेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, संजय शर्मा आदि शामिल रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026