यूपी में सोमवार से प्रारंभ हो रहे विधानमंडल सत्र के पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से मुलाकात की और सदन की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है। इस मौके पर सभी दलीय नेताओं ने विधान सभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में ने कहा कि देश की सबसे बड़ी विधानसभा की चर्चा पूरे देश में है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थिति करती है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के तहत रखकर प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के संचालन में अध्यक्ष और सभी दलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि 18वीं विधानसभा का संचालन जिस गरिमा और सकारात्मक दृष्टिकोण से हो रहा है, वह अन्य संसदीय फोरम में न के बराबर देखने को मिलता है। 18वीं विधानसभा में सभी दलों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है, और सरकार भी उनके विचारों पर अमल करने का प्रयास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्षके नेतृत्व में सभी दलों के सहयोग से सदन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में भी जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी।
ज्ञात हो कि विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। इस बार विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही सदनों में संभल की घटना को लेकर हंगामा होने के आसार हैं।सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। विधानसभा के पहले दिन यानी 16 दिसंबर को औपचारिक काम के साथ अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों आदि को पटल पर रखे जाने के साथ की विधाई कार्य होंगे। दूसरे दिन 17 दिसंबर को औपारिक काम के साथ ही 12.20 बजे वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरे अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही 18, 19 व 20 दिसंबर को सत्र चलेगा।
बैठक में वित्त संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा मोना, जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा एमजी रोड मेट्रो बैरिकेडिंग पर गरमाया विवाद: पेड़ों की अनुमति से पहले सड़क घेरने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने उठाया सवाल - August 13, 2026
- बागपत में डबल मर्डर से सनसनी: 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर के प्रांगण में गड्ढे से बरामद, पुजारी पर हत्या का आरोप, दो शिष्य गिरफ्तार - August 13, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक की तैयारी: महिलाओं को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर चल रहा मंथन - August 13, 2026