फिरोजाद। क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज के फादर पर छात्रों ने डंडे से बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। उसके बाद पिटे छात्रों के परिजनों ने कॉलेज के गेट पर जमकर बबाल काटा,बबाल इतना बढ़ गया कि स्थानीय पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद बवाल कर रहे परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर बमुश्किल शांत कराया।
बताते हैं कि परिजनों ने फादर से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कॉलेज के कर्मचारियों ने मिलने नहीं दिया। पुलिस ने मौके पर परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कहा है कि जांच कर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बताते चले पूरा मामला थाना क्षेत्र टूंडला का है। छात्र कौशल भरंगर निवासी गांधी पुरम कालोनी ने बताया कि वह क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज में कक्षा 12बी में पढ़ता है। सोमवार शाम को वह अपने मित्र हिमांशु कुमार कक्षा 12ए के साथ विद्यालय में आया था । जहां चौकीदार ने उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। उसके बाद वह वापस लौट गया था । इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर एक बजे उन दोनों को फादर पीटर पार्के ने अपने कक्ष में बुलाया और डंडे से उनकी बुरी तरह पिटाई की। डंडे से पीटने के कारण उसके पैर में सूजन भी आ गई है।
फादर द्वारा की गयी पिटाई से आक्रोशित परिजनों और पीड़ित छात्रों के साथ अन्य छात्रों ने भी विद्यालय गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख गार्ड ने कॉलेज का अंदर से ताला लगा दिया।
कॉलेज में बबाल की सूचना पर एफएच चौकी इंचार्ज आदेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को लिखित में शिकायत देने की बात कहते हुए समझाकर शांत कराया।
इस मामले में कॉलेज के प्रिंसीपल फादर पीटर पार्के से बात करने का प्रयास किया लेकिन वार्ता नहीं हो सकी।
रिपोर्ट- JP सिंह
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026