आगरा। श्मशाबाद पुलिस ने देर रात भानपुरा बाईपास के पास दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों ही एक महिला से लाखों रुपए के जेवरात लूटने के बाद से फरार चल रहे थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भानपुरा बाईपास के पास दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। बाइक पर सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दिलीप बंडा और बंटी नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। दिलीप बंडा के पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों इन दोनों बदमाशों ने शमसाबाद स्थित धिमश्री निवासी महिला से ज्वैलरी से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस तभी से इनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से लूट के करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने की ज्वैलरी भी बरामद की है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026