उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में दो महिलाओं को पुलिस ले जाते हुए दिखाई दे रही है. ये दोनों ही समाधान दिवस पर मैनपुरी डीएम से शिकायत करने पहुंची थीं. अधिकारियों से परेशानी की शिकायत थोड़ी तेज आवाज में करने पर इन्हें डीएम ने जेल भेजने का आदेश दे दिया, जिसके बाद पुलिस इन्हें लेकर जेल चली गई.
मैनपुरी जिले में जिला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर फरियादियों की समस्याओं को लेकर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाता है। लेकिन ऐसा मैनपुरी के किशनी तहसील में हुए समाधान दिवस में होता हुआ दिखाई नहीं दिया।
यहां समाधान दिवस में जिलाधिकारी अंजनी कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। जहां पर अधिकारियों के पास फरियादी अपनी समस्याओं को बता रहे थे जिसमें से एक महिला और उसकी बेटी जिला अधिकारी अंजनी कुमार के पास में पहुंची। जहां दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई और उसके बाद महिला और उसकी बेटी ने ऊंची आवाज में डीएम से बात की। इस बात से डीएम नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस को आदेश दिए कि दोनों को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि महिला और उसकी बेटी समाधान दिवस का इंतजार कर रही थी क्योंकि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। महिला को पता चला कि किशनी इलाके में समाधान दिवस का आयोजन किया गया है तो महिला अपनी बेटी के साथ में अधिकारियों के पास समाधान दिवस में पहुंच गई। जहां पर महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और वह खाली करने को तैयार नहीं है। प्रशासन भी हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है। इसी के महिला और उसकी बेटी ऊंची आवाज में डीएम से बात करने लगी।
जिसके बाद जिलाधिकारी को गुस्सा आ गया और उन्होंने महिला और उसकी बेटी को हिरासत में लेने का आदेश दे दिया। वहीं पुलिस ने भी महिला और उसकी बेटी पर शांति भंग के मामले में कानूनी कार्रवाई की। महिला का कहना है कि वह अपनी फरियाद लेकर आई थी लेकिन उसे नहीं पता था कि इसके बदले उसे सजा मिलेगी।
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026