Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. दशनाम गोस्वामी समाज के एक कार्यक्रम के दौरान गोस्वामी कल्याण परिषद् के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद गिरि (मंत्री) ने भारतीय गोस्वामी समाज को बताया कि भारत सरकार 2025 में जनगणना करने जा रही है। इसलिए समस्त गोस्वामी समाज से अपील है कि वह जाति के स्थान पर गोस्वामी शब्द को लिखें।
श्री गिरि ने बताया कि अक्सर हम दशनामी लोग अपने अपने गोत्रों के हिसाब से जो हमारे दस शब्द गिरि, पुरी, वन, पर्वत, अरण्य, सरस्वती, आश्रम, सागर, भारती, तीर्थ को जाति के स्थान पर लिखवा देते हैं। इस वजह से सरकार को दशनामी गोस्वामी समाज की सही संख्या का आंकलन नहीं हो पाता है। इसलिए दशनामी गोस्वामी समाज के लिए बहुत जरूरी है कि सरकार को दशनामी गोस्वामी समाज की सही जानकारी देने के लिए इस समाज को हमारे गोस्वामी शब्द के साथ जुड़ना होगा।
श्री प्रमोद गिरि ने बताया अगर किसी को गोत्र लिखना बहुत जरूरी हो तो कृपया जाति को इस प्रकार से लिखें, गोस्वामी (गिरि), इससे गोस्वामी शब्द को ही माना जाएगा।
श्री गिरि ने बताया कि अगर दशनामी गोस्वामी समाज की सही संख्या का आंकलन सरकार को हो जाएगा, तो चाहे कोई भी सरकार हो, दशनाम गोस्वामी समाज को भी अन्य समाजों की भांति सम्मान और महत्वपूर्ण स्थान मिलने लगेंगे, जिससे समाज को आगे बढ़ने में, उन्नति करने में काफी सहयोग मिलेगी।
उन्होंने बताया कि वैसे तो हम सब हिन्दू हैं और मुख्यमंत्री योगी जी के नारे एक हैं, तो सेफ हैं के साथ हैं, लेकिन अगर बात दशनाम गोस्वामी समाज की है तो, हम सब जब अपने समाज के एक ही शब्द गोस्वामी के साथ जुड़ जाएंगे, तो योगी जी का नारा हमारे दशनामी समाज को जोड़ने में भी सहायक होगा, एक हैं, तो सेफ हैं। इसलिए सभी दशनामी गोस्वामी समाज को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एन. पी. आर.) में जाति के स्थान पर गोस्वामी शब्द का उपयोग करना ही हितकर रहेगा।
- आगरा के शमसाबाद में एमवीआई क्लब द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित: 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक दिखाई अपनी प्रतिभा - August 23, 2026
- आगरा के लोहामंडी में 15 लाख की चांदी को लेकर विवाद, बकाया मांगने गए कारोबारी ने लगाया गला दबाने और डंडे से पीटने का आरोप - August 23, 2026
- आगरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: टीन का नगला स्थित फर्जी ‘बंगाली क्लीनिक’ सील, बिना डिग्री इलाज करने वाले संचालक पर मुकदमा दर्ज - August 23, 2026