रामायण की संगीतमय चैपाईयों में श्रीहरि की भक्ति की बहेगी रसधारा
श्रीराम के जयकारों संग भक्तों ने दी आहूति, सफल हो श्रीहरि की भक्ति
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर कथा स्थल पर किया गया भूमि पूजन
आगरा। श्रीहरि की भक्ति के उत्साह में डूबे भक्तजन और प्रांगण में गूंजते सियाराम के जयकारे। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आज हवन की पवित्र अग्नि में आहूति देकर श्रीराम कथा व श्रीहरि के प्रति भक्ति की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। हवन में प्रथम आहूति मुख्य यजमान सलिल गोयल व उषा बंसल दी। मंगलमय परिवार द्वारा 15 से 22 दिसम्बर तक सीता धाम (कोठी मीना बाजार) में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभ कार्य आज कथा स्थल पर आयोजित भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हो गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी भक्तों ने हवन पूजन में भाग लिया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
मंगलमय परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। समिति के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि कथा वाचक संत श्री विजय कौशल जी महाराज होंगे। भूमि पूजन के उपरान्त आरती कर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से घनश्याम दास अग्रवाल, कमल नयन फतेहपुरिया, महावीर मंगल, रूप किशोर अग्रवाल, महेश गोयल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, हेमन्त भोजवानी, मुकेश नेचुरल, पीके गोयल, रेखा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, निकिता ग्रवाल, सुमन मंगल, रीना, नीलू, पूजा भोजवानी, मीरा अग्रवाल, ऋतु मित्तल, वंदना गर्ग आदि उपस्थित थीं।
यह होंगे कार्यक्रम
8 दिसम्बर – स्नेह मिलन समारोह, अग्रवाल सेवा सदन लोहामंडी
13 दिसम्बर – मेहंदी उत्सव व कलश सज्जा कार्यक्रम
14 दिसम्बर – मंगल कलश यात्रा का शुभारम्भ चिन्ताहरण महादेव मंदिर
15-22 दिसम्बर – श्री राम कथा, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026