आगरा। नगर निगम ने शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा से लेकर बिजलीघर चौराहे तक अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाये। फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले कई कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। कारवाई से दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल रहा।
नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने वाटर वर्क्स चौराहे के पास से झोंपड़ी को हटवाया। झोंपड़ी में पंक्चर आदि की दुकान का संचालन किया जा रहा था। चौराहे के पास ही रखे दो खोखों को प्रवर्तन दल ने जब्त कर लिया। हाथी घाट के पास फुटपाथ पर रखे पचौरी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर भेजे जाने वाले माल को जब्त कर लिया गया। पांच हजार रुपये का जुर्माना अदा करने के बाद माल को वापस कर दिया गया। अतिक्रमण करने पर भगवती ट्रांसपोर्ट कंपनी पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आज दरेसी नंबर तीन पर सड़क किनारे सामान रखे पर नागाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पांच हजार और ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद तमाम कारोबारियों ने अपना सामान सड़क से उठा कर दुकानों के अंदर रख लिया।
इस दौरान प्रवर्तन दल के लोगों की कारोबारियों से तीखी वहस भी हुई। प्रवर्तन दल ने कुल पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना अतिक्रमण करने पर वसूला। वाटर वर्क्स से बिजलीघर तक प्रवर्तन दल ने दर्जनों की संख्या में खोखे और ठेल धकेलों को सड़क किनारे से हटवाया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: आगरा की भव्य रैली में बोले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी - August 13, 2026
- आगरा में प्रांतीय वैश्य राजनीतिक सम्मेलन की तैयारियां तेज, 16 अगस्त को यूपी के जिलों से जुटेंगे 5000 प्रतिनिधि - August 13, 2026
- ”गाली देते जैन जी नहीं चाहिए, हमें संस्कारवान भारतीय चरित्र चाहिए”: सेठ पदम चंद जैन संस्थान में ‘जेन ज़ी, एआई और नारी सशक्तिकरण’ पर गोष्ठी - August 13, 2026