मुंबई (अनिल बेदाग़) : भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ में से एक, साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 अब शूटिंग के अपने लास्ट स्टेज में है। फिल्म की विरासत का जश्न मनाने के लिए, टीम ने सबसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी वाली एक स्टार-स्टडेड तस्वीर को लांच किया है।
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 अपनी पांचवीं किस्त तक पहुंचने वाली पहली फ्रैंचाइज़ के रूप में एक मील का पत्थर है। यह फिल्म मनोरंजन, मस्ती, कॉमेडी का पांच गुना ज्यादा डोज ले कर आ रही है। यह लंदन से फ्रांस, स्पेन और वापस यूके तक एक शानदार क्रूज में शूट की गई बड़ी बजट की फिल्मों में से एक है।
हाउसफुल 5 एक कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और कई अन्य शामिल हैं. फिल्म प्रतिभाशाली तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित है।
Link :
https://x.com/NGEMovies/status/1861628409643708793?t=2Td1vnheodUq7ELGU7tucQ&s=19
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026