मुंबई (अनिल बेदाग) : वनवास एक दिल को छू लेने वाला इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें रामायण को एक मॉडर्न रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है, खासकर यह विचार कि बच्चे अपने माता-पिता को वनवास भेजते हैं, जो कहानी में एक नया भावनात्मक आयाम जोड़ता है। रिलीज से पहले, फिल्म के मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित गाने बंधन को रिलीज किया है।
इस गाने को टैलेंटेड सिंगर विशाल मिश्रा, पलक मुच्छल और मिथुन ने गाया है। इसे मिथुन ने कंपोज किया है और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। यह दिल छूने वाला एंथम लोगों के बीच गहरे और अटूट रिश्तों को दर्शाता है। इस फिल्म में जाने माने एक्टर नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और उभरती हुई स्टार सिमरत कौर हैं। मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया, यह गाना आपके दिलों को छू लेने वाला है।
वनवास, जो ज़ी स्टूडियोज द्वारा समर्थित है और अनील शर्मा द्वारा डायरेक्टेड है, जो उनके साथ की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है, और अब उनकी यह टीम वनवास के साथ दर्शकों को एक नया सरप्राइज देने के लिए तैयार है।
अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह ज़ी स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड रिलीज़ है, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल्स में हैं।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026