आगरा। रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने आज यमुना आरती स्थल पर एक सभा कर बांग्लादेश में हिंदू संगठनों और मंदिरों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। सभा में उपस्थित भक्तों ने मांग की कि भारत सरकार इन हमलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
सदस्यों ने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामिक उग्रवादियों द्वारा हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो कि न केवल देश में धार्मिक सहिष्णुता के लिए संकट पैदा कर रहा है, बल्कि भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी खतरे में डाल रहा है। गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने इस्लामिक कट्टरपंथ के बढ़ते प्रभाव की आलोचना की और इसे भारत विरोधी गतिविधियों का हिस्सा बताया।
संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जाना चाहिए, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाया जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता पद्मिनी अय्यर ने कहा कि हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे ये हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और कार्यवाही की मांग की।
सभा में विशेष रूप से इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास की बात की गई, जिन्हें हाल ही में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था। शहतोश गौतम ने उनके सम्मान के साथ रिहाई की मांग की और कहा कि ऐसे कार्य हमारे धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।
पर्यावरणविद डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि यह सभा केवल एक विरोध नहीं, बल्कि एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म, जाति और समुदाय की परवाह किए बिना सभी को मिलकर इस उग्रवाद के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि बांग्लादेश में सभी धार्मिक समुदायों के साथ संवाद और सहिष्णुता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि सभी नागरिक एक सुरक्षित और समृद्ध जीवन जी सकें।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026