उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिले में इंटरनेट के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिये गए हैं। इस बीच संभल की घटना पर बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक विवादित बयान सामने आया है।
दरअसल, बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों मध्य प्रदेश में इन दिनों ‘हिंदू एकता यात्रा’ पर निकाल रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह यात्रा छतरपुर के उनके आश्रम से शुरू हुई है और 29 नवंबर को ओरछा के राम राजा दरबार तक पूरी होगी। अपनी इस यात्रा के दौरान बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को संभल की घटना पर प्रतिक्रिया दी। एक मीडिया समूह से बातचीत में उन्होंने कहा, “अभी तो हमारी एकता पर फोकस है। यदि तो हम हिंदुओं को बताना चाहते हैं कि 20 पर्सेंट में वो पत्थरबाजी कर रहे हैं 50 हो जाएंगे तो तुम्हारे घरों की बेटियों को उठा ले जाएंगे। संभल के उपद्रवियों को जेलर के हाथ सौंपने की आवश्यकता है।”
बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, एक करोड़ को सड़क पर आना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में वे घरों में कब्जा कर लेंगे। अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनाना चाहते तो तो जात-पात से ऊपर उठ जाओ। बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त भी उनकी यात्रा में शामिल हुए। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 29 नवंबर को पूरी होगी। छतरपुर के अपने आश्रम से वह ओरछा के राम राजा दरबार तक यह यात्रा निकाल रहे हैं। बागेश्वर बाबा की यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है।
बता दें कि संभल में एक स्थानीय कोर्ट के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। रविवार को दोबारा टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची तो हिंसा भड़क उठी। पत्थराव और गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग जख्मी हो गए। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद पूर्व में हरिहर मंदिर था। एफआईआर के अनुसार, भीड़ ने सोची समझी साजिश के तहत एक राय होकर पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू की थी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाई गई। उपद्रवी पुलिसकर्मी की 9 MM की मैगजीन तक लूट ले गए। पिस्टल छीनने की भी कोशिश हुई।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026