उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रुला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के शव को बलिया से पचास किलोमीटर तक ठेले पर लादकर चला। सोशल मीडिया में भावुक कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुजुर्ग शख्स का नाम गुलाब चंद्र है। मजदूरी करने अपनी पत्नी का इलाज करा रहा था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर ले जाने के लिए बुजुर्ग शख्स गुलाब चंद्र ने लोगो से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। फिर बुजुर्ग शख्स ने ठेले पर पत्नी का शव रखकर चला। उसने बताया उसकी चार संतान है लेकिन सभी उनसे अलग रहते है।
गुलाबचंद्र शनिवार को अपनी पत्नी को दादनपुर से बलिया के नगरा लेकर पहुंचा था, लेकिन उसी दिन शाम को उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। लोगों ने गुलाबचंद्र से उनकी पत्नी का झाड़-फूंक कराने के लिए कहा था। अपनी पत्नी को बचाने की उम्मीद में वो उसे नगरा ले गया था लेकिन उसकी पत्नी बच नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से वापस लाने के लिए अपने पत्नी के शव को ठेले पर रखा और 50 किलोमीटर दूर तक चला।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026