आगरा। भाजपा इस समय देशभर में संगठन के चुनाव में व्यस्त है। हाल ही में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में विधानसभा तथा यूपी सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव के बाद पार्टी का पूरा फ़ोकस अब संगठन के चुनाव पर है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई के समन्वय के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस टीम में तीन अन्य सदस्य भी हैं।
सांसद चाहर के अलावा इस टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा और हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनियां केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किए गए हैं।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल और राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व सांसद संजय भाटिया और एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को नियुक्त किया गया है।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और हरियाणा का पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, आइटी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री राजू विस्टा को बनाया गया है।
दो राज्यों के विधानसभा परिणाम घोषित होते ही संगठन चुनाव में पूरी राष्ट्रीय टीम जुट गई है। दिसंबर तक सभी राज्यों में संगठन चुनाव पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बोली— हत्या नहीं, सुसाइड था; मेरा नाम किसी अधिकारी या नेता के साथ मत जोड़िए - October 15, 2026
- दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का कड़ा रुख: 10 जनपथ पर पीड़ित छात्रों के साथ की प्रेसवार्ता, बोले— किसी को नहीं बख्शेंगे - October 15, 2026
- राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…भाजपा सांसद रवि किशन की फिसली जुबान; बाद में बात संभालते हुए कसा तंज - October 15, 2026