आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला इंद्रजीत नामक युवक उसे परेशान करता है। उसके मकान की छत उनकी छत से लगी है। कुछ दिन पहले महिला शाम के समय अपनी छत पर गई। उसी समय इंद्रजीत भी अपनी छत पर आ गया और उनको देखकर अश्लील हरकत करने लगा। इंद्रजीत ने अचानक अपने कपड़े उतार दिया और महिला को जबरन दबोचने का प्रयास किया। विरोध करने पर गालियां देने लगा।
महिला के शोर मचाने पर अन्य परिजन छत पर आ गए। आस पास के लोग भी शोर सुनकर वहां पहुंच गए। आरोपी के परिजन भी आ गए। आरोप है कि उन्होंने महिला और उनके परिजनों को धमकाया। उनका कहना था कि अगर इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो भी झूठा मुकदमा लिखवा देंगे।
पीड़ित महिला की तहरीर पर ताजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026