आगरा: गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर पूर्वी महानगर के विद्यार्थी कार्यविभाग द्वारा शतोत्कर्ष विद्यार्थी (युवा संगम) कार्यक्रम रविवार को पालीवाल पार्क में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार ओपिन्दर सिंह लवली ने कहा कि संघ वही कार्य कर रहा है जो कार्य सिख गुरुओं ने किया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा, “धर्मो रक्षति रक्षितः” यदि आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा। उन्होंने युवा संगम के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शाखा के माध्यम से अपना शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास करें।
कार्यक्रम में पूर्वी महानगर के 13 नगर की 43 विद्यार्थी शाखाओं और दो विद्यार्थी मिलन के 960 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में व्यायाम योग, तिष्ठ योग व घोष की 15 रचनाओं का वादन हुआ।
मंच पर विभाग संघचालक राजन, महानगर संघचालक रविन्द्र, विभाग प्रचारक आनन्द व प्रांत के प्रचार प्रमुख कीर्ति भी आसीन रहे। कार्यक्रम में महानगर प्रचारक विमल, महानगर कार्यवाह विजय माहेश्वरी, सह महानगर कार्यवाह यादराम, महानगर विद्यार्थी प्रचारक राम, महानगर विद्यार्थी प्रमुख मनोज तथा सह विद्यार्थी प्रमुख राजेश व अरुण उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026