Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 12 दिसंबर 2024 को महासंघ के प्रस्तावित जिला सम्मेलन तथा शैक्षिक संगोष्ठी की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर देवी सिंह नरवार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक-दो श्री विश्व प्रताप सिंह से उनके कार्यालय में भेंटकर ज्ञापन सौंपा और वार्ता की।
डॉक्टर देवी सिंह नरवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक-2 को बताया के शैक्षिक संगोष्ठी और जिला सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिए जाने का प्रावधान है और इस आशय का शासनादेश भी उन्होंने उनके सम्मुख रखा और उनसे मांग की कि 12 दिसंबर को जिला सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी में जो शिक्षक/शिक्षिकाएं प्रतिभाग करें उनको 12 दिसंबर का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की अनुमति संबंधी पत्र जारी करने का कष्ट करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक-2 श्री विश्व प्रताप सिंह ने प्रेषित ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए 12 दिसंबर को जिला सम्मेलन और शैक्षिक संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाली बालिका विद्यालाओं की शिक्षिकाओं के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है।
शिष्ट मंडल में महासंघ के जिला संरक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश शर्मा, जिला प्रभारी श्री गिरीश त्यागी, संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री मनोज कुमार, जिला महामंत्री डॉक्टर दुष्यंत कुमार सिंह तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री हरीओम अग्रवाल मौजूद रहे।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026