आगरा। विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी में मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते समय स्पेन की एक बुजुर्ग महिला पर्यटक अचानक गिर पड़ी, जिससे उसे चोट आई है। सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला पर्यटक को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। 88 वर्ष की स्पेनिश महिला सीढ़ी चढते समय पैर मुड़ने से गिरी।
88 वर्ष की स्पेन की महिला पर्यटक सीढ़ी चढते समय पैर मुड़ने से गिरी। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड्स ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। वरिष्ठ संरक्षण सहायक दिलीप सिंह एवं सुरक्षा कमांडर नागेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचे घायल पर्यटक का हाल जाना।
स्पेन के पर्यटकों का 35 सदस्यीय दल अपराह्न लगभग 2:00 बजे सीकरी का भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान 88 वर्षीय क्लेरिसुजैन नामक महिला पर्यटक मरियम पैलेस की सीढ़ी चढ़ते ही एकाएक पैर मुड़ने से गिर पड़ी थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026