आगरा: एत्मादपुर क्षेत्र में इनर रिंग रोड पर शनिवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर जाने से उसमें सवार दूल्हे के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेठी जिले के रहने वाले 25 साल के पम्मी, 45 साल के महेंद्र शुक्ला, 44 साल के रजनीकांत शुक्ला, 20 साल के करण और 24 साल के जितेंद्र कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए। ये सभी पम्मी के भाई की शादी में दिल्ली जा रहे थे। इनर रिंग रोड पर रहनकलां टोल प्लाजा से पहले कार डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे खाई में गिर गई।
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दूल्हे के भाई पम्मी और महेंद्र शुक्ला की मौत हो गई। कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए यमुनापास स्थित श्री कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
अमेठी के पन्नी गांव के रहने वाले कर्मवीर की बारात शुक्रवार रात दस बजे अमेठी से दिल्ली के लिए निकली थी। एक बस और चार कारों में बाराती जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब एत्माद्दौला के रहनकलां के पास एक कार के चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई।
हादसे के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। बस और कारों को वहीं रोका गया और घायलों को निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026