अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर रील बनाने के लिए भैंसे पर बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। यूट्यूबर को देखनेके लिए लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस ने यूट्यूबर पर शांति भंग के आरोप में चालान किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरोहा के मोहल्ला कोट स्थित सीएचसी अस्पताल में दिल्ली का रहने वाला यूट्यूबर रिहान अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि यूट्यूबर ने रील बनाने के लिए भैंसे पर बैठ कर अस्पताल पहुंचा था। यूट्यूबर को भैसे पर बैठकर अस्पताल पहुंचा देख वहां लोगो की भीड़ लग गई।
लोग अपने मोबाइल से वीडियो और रील बनाने लगे। जिसकी वजह से अस्पताल के आस पास भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू किया और यूट्यूबर के खिलाफ एक्शन लेते हुए शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। कुछ घंटो की पूछताछ और औपचारिक कार्यवाही के बाद यूट्यूबर को जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं यूट्यूबर के अनुसार उसने ऐसा अपने फॉलोवर्स के मनोरंजन के लिए किया था।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026